Orai News: बदलते मौसम में खांसी-जुकाम और वायरल फीवर के मरीजों की भरमार
उरई, अक्टूबर 12 -- Orai News: उरई, संवाददाता। मौसम में बदलाव के साथ ही अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। रविवार अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही ओपीडी काउंटरों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। बदलते मौसम के चलते खांसी, जुकाम और वायरल फीवर के मरीजों की भरमार रही। जिला अस्पताल प्रशासन के अनुसार सोमवार को विभिन्न बीमारियों के कुल 1406 मरीजों ने ओपीडी में रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें सबसे ज्यादा संख्या बुखार, खांसी-जुकाम के मरीजों की रही। भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रशासन को अतिरिक्त काउंटर खोलने पड़े। अस्पताल के सीएमएस डॉ. जगजीवन राम ने बताया कि बदलते मौसम में वायरल इंफेक्शन तेजी से फैलता है। सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में तेज धूप के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। सभी बुखार के मरीजों की पैथोलॉजी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.