Orai News: बदमाशों का दुस्साहस, पेट्रोल पंप से उखाड़ ले गए 20 हजार के सीसीटीवी कैमरे
उरई, अक्टूबर 4 -- Orai News: कोंच। संवाददाता नदीगांव थाना क्षेत्र के कस्बे में स्थित भारत पेट्रोल पंप पर बाइक सवार बदमाशों ने डायल 112 पीआरवी पुलिस के सामने ही आंख मिचौली का खेल करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश पेट्रोल पंप पर लगे करीब 20 हजार रुपये कीमत के चार सीसीटीवी कैमरे उखाड़कर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि चोरी की पूरी घटना उन्हीं कैमरों के डीवीआर में कैद हो गई।शनिवार देर रात बाइक सवार बदमाश पहले मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने बातचीत करते रहे। इसके बाद मौका पाकर पेट्रोल पंप पर लगे चारों कैमरे उखाड़ लिए और फरार हो गए। पुलिस की मौजूदगी में हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था और पुलिस की सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालक विनीत सिंह ने नदीगांव थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.