उरई, सितम्बर 23 -- Orai News: उरई। संवाददाता जिलाधिकारी समीर ने कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि बड़े बकाएदारों की सूची तैयार कर सप्ताह में दो दिन अभियान चलाया जाए साथ ही निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप राजस्व वसूली की जाए। यह भी पढ़ें- Orai News: अभिलेखागार में गंदगी मिलने पर पटल सहायक को प्रतिकूल प्रविष्टि, एक अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिसबकायेदारों की वसूली लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली वाले विभागों की प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर वसूली में तत्काल तेजी लाने के निर्देश दिए। समीक्षा में राज्यकर, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, परिवहन, आबकारी तथा खनिज विभाग में क्रमिक लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम पाई गई। इसी प्रकार मंडी समितियों तथा नगर पालिकाओ...