Orai News: बजट बैठक में देरी पर कांग्रेस नेताओं का विरोध
उरई, जुलाई 15 -- Orai News: कोंच। संवाददाता नगर पालिका परिषद की वार्षिक बजट बैठक समय पर आयोजित न होने का मामला प्रशासनिक स्तर पर पहुंच गया है। कांग्रेस नेताओं एवं पूर्व सभासदों ने मंगलवार झांसी मंडल के आयुक्त को उपजिलाधिकारी कोंच वीरेन्द्र गुप्ता के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका परिषद की लंबित 10वीं बोर्ड बैठक शीघ्र कराने की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि नियमानुसार अप्रैल माह तक आयोजित होने वाली वार्षिक बजट बैठक अब तक नहीं हुई है, जिससे नगर पालिका के विकास कार्य और प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ज्ञापन जिला कांग्रेस कमेटी जालौन के जिला उपाध्यक्ष रामकिशोर पुरोहित, पूर्व सभासद अनिल पटैरिया और पूर्व सभासद मोहम्मद जाहिद द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया है। यह भी पढ़ें- Shamli News: बोर्ड बैठक में 69 करोड़ रुपये के विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.