Orai News: बचपन की दो सहेलियों ने ग्राम पंचायत अधिकारी के रूप में चयनित होकर बढ़ाया मान
उरई, अगस्त 21 -- Orai News: जालौन। संवाददाता बचपन से साथ पढ़ीं, एक ही स्कूल में शिक्षा हासिल की और सरकारी सेवा में जाने का सपना भी एक जैसा देखा। अब जब ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा का परिणाम आया तो दोनों सहेलियों का यह सपना भी एक साथ पूरा हो गया। नगर के मोहल्ला चुर्खीबाल निवासी साक्षी त्रिपाठी और सुरभि अवस्थी ने ग्राम पंचायत अधिकारी की परीक्षा में सफलता हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि नगर का भी नाम रोशन किया है। दोनों सहेलियों की एक साथ हुई सफलता पर परिजनों और परिचितों में खुशी का माहौल है।साक्षी त्रिपाठी और सुरभि अवस्थी ने बचपन से ही एक साथ शिक्षा प्राप्त की। दोनों ने प्राथमिक शिक्षा से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई नगर में ही की। इसके बाद उच्च शिक्षा भी दोनों ने नगर में रहकर पूरी की। पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच गहरी दोस्ती रही और दोनों ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.