Orai News: बकाया जमा न करने पर कालपी में 227 घरों की बिजली कटी, पांच पर चोरी का मुकदमा
उरई, अगस्त 19 -- Orai News: कालपी। संवाददाता बिजली विभाग ने बकाएदारी और बिजली चोरी के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। बकाया जमा न करने पर लगभग तीन सैकड़ा उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया है, वहीं कटे कनेक्शन के बाद भी बिजली उपयोग करने पर 5 लोगों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया गया है।उपखंड अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह सचान ने बताया कि अभियान के तहत 5000 रुपये से अधिक के बकाएदारों और लगातार तीन माह से बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं को निशाने पर लिया गया है। अगस्त माह में अब तक 227 बकाएदारों के संयोजन काटे जा चुके हैं। अवर अभियंता सत्य प्रकाश ने बताया कि कटे हुए कनेक्शन की जांच में नगर क्षेत्र में 5 कनेक्शन जुड़े पाए गए, जिनके खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया गया है। यह भी पढ़ें- Orai News: बिजली बकाया पर 227 कनेक्शन काटे, पांच लोगों पर चोरी का के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.