Orai News: बंद मकान में चोरों का धावा, लाखों की चोरी
उरई, अक्टूबर 12 -- Orai News: उरई। बल्लभ नगर चौकी क्षेत्र के मोहल्ला सूर्य नगर में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर हजारों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित युसूफ ने बताया कि वह 17 अगस्त को पूरे परिवार के साथ घर में ताला डालकर अहमदाबाद काम करने चला गया था। वह पिछले कई माह से वहीं रहकर काम कर रहा है। वापस लौटने पर जब घर पहुंचा तो कमरे में रखी अलमारियों के ताले टूटे मिले। चोर अलमारी का ताला तोड़कर करीब दो तोला सोने के जेवर सहित अन्य सामान ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही युसूफ ने 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.