Orai News: बंदरों के उत्पात से उपकेंद्र में फाल्ट, आधा नगर पांच घंटे अंधेरे में
उरई, अगस्त 11 -- Orai News: कालपी, संवाददाता । भीषण गर्मी के बीच सोमवार रात 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कालपी में बंदरों के उत्पात से आधे नगर की बिजली करीब पांच घंटे तक बाधित रही। बंदरों के झुंड के हाईटेंशन लाइन पर पहुंचने से फाल्ट हो गया। विभागीय कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बाद मध्यरात्रि करीब 12 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार रात करीब 7:45 बजे एक उत्पाती बंदर 33 हजार केवी हाईटेंशन लाइन पर कूद गया। इससे मैनूपर और किला घाट फीडर में फाल्ट आ गया और देखते ही देखते आधे नगर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद बंदरों का एक बड़ा झुंड उपकेंद्र के यार्ड के आसपास पहुंच गया, जिससे फाल्ट दुरुस्त करने आए कर्मचारियों को काम करने में भारी परेशानी हुई। एसडीओ धर्मेंद्र सिंह सचान के निर्देश पर अवर अभियंता सत्य प्रकाश गौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.