Orai News: बंदरों का आतंक, वृद्धा को काटकर किया घायल
उरई, सितम्बर 30 -- Orai News: जालौन, संवाददाता। नगर में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को बंदर ने वृद्ध महिला को काट लिया। परिजन महिला को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उसे एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया। नगर के लोगों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग अधिकारियों से की है। नगर के कई मोहल्लों में बंदर लोगों को परेशान करते नजर आते हैं। इन्हें पकड़ने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। मंगलवार दोपहर मोहल्ला जोशियाना निवासी भगवती देवी 60 वर्ष छत पर कुछ काम कर रही थीं। तभी अचानक बंदरों का एक झुंड उनकी छत पर आ गया। बंदरों को देखकर महिला डर गई और छत से नीचे भी नहीं उतर सकी। तभी एक बंदर अचानक उनके पास आया और हाथ में काट लिया। महिला के चीखने पर परिजन छत पर पहुंचे और किसी तरह बंदरों को भगाया और घायल भगवती को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.