Orai News: बंटवारे की बात पर भाइयों में मारपीट, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
उरई, अक्टूबर 2 -- Orai News: कालपी, संवाददाता। नगर के मोहल्ला रामचबूतरा निवासी महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता सोमवती द्वारा कालपी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया गया कि 23 सितंबर की रात करीब 10 बजे उनके पति वीरेंद्र अपने बड़े भाई आरोपी जीतेंद्र निवासी मोहल्ला कागजीपुरा के घर घरेलू बंटवारे को लेकर बातचीत करने गए थे। बातचीत के दौरान आरोपी जीतेंद्र और उसके साले सुरेश ने वीरेंद्र के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने वीरेंद्र के साथ मारपीट कर दी, जिससे उनके शरीर में गंभीर चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए ले जाया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.