Orai News: फौजी की दुकान-प्लॉट पर कब्जे का प्रयास, जवान ने डीएम से लगाई गुहार
उरई, जुलाई 22 -- Orai News: उरई। संवाददाता थल सेना में तैनात एक जवान ने अपनी दुकान और प्लॉट पर दबंगों द्वारा कब्जे के प्रयास का आरोप लगाते हुए डीएम से न्याय की मांग की है। डीएम ने मामले की जांच एसडीएम माधौगढ़ को सौंप दी है।जैसलमेर में तैनात सैनिक सूर्यकांत मिश्रा निवासी जगम्मनपुर ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्होंने गांव में संध्या से एक दुकान व प्लॉट विधिवत खरीदा था और कब्जा भी ले लिया था। आरोप है कि पड़ोसी उनकी अनुपस्थिति में अतिक्रमण कर रहे हैं। शिकायत में कहा गया कि विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही झूठे मुकदमों में फंसाने की बात भी कही। आरोप है कि गांव का एक व्यक्ति आरोपियों को संरक्षण दे रहा है। सैनिक ने संपत्ति पर अवैध कब्जा रोकने और सुरक्षा देने की मांग की है। डीएम ने एसडीएम माधौगढ़ को ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.