उरई, अक्टूबर 4 -- Orai News: जालौन। संवाददाता जालौन-औरैया मार्ग पर अवैध बालू धुलाई सेंटर के पास सड़क पर फैली बालू और मौरंग जानलेवा साबित हुई। शनिवार रात बाइक फिसलने से पेट्रोल पंप संचालक खड़े ट्रक से टकरा गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना शोभन सरकार के पास की है।जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलाईपुरा निवासी 40 वर्षीय अभय गौतम पुत्र दयाशंकर पेट्रोल पंप संचालक थे। शनिवार रात वह अपने घर से ससुराल ग्राम भदेख जा रहे थे। जालौन-औरैया मार्ग पर शोभन सरकार के पास सड़क किनारे बालू धुलाई मशीन लगी है। आरोप है कि वहां धुलाई के दौरान सड़क पर काफी बालू और मौरंग फैली थी। इसी फैली बालू पर उनकी बाइक फिसल गई और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बालू भरे ट्रक में जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही...