Orai News: फूफा की डांट से नाराज 12 वर्षीय किशोर घर से भागा, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
उरई, सितम्बर 12 -- Orai News: जालौन। संवाददाता फूफा के यहां रह रहा 12 वर्षीय किशोर फूफा के डांटने से नाराज होकर घर से भाग आया और गुड़गांव जाने के लिए बस अड्डे पर पहुंच गया। अकेले बच्चे को देखकर बस स्टाफ को शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलाकर किशोर को उनके सुपुर्द कर दिया।माधौगढ़ थाना क्षेत्र निवासी अपनी पत्नी के साथ गुड़गांव में नौकरी करते हैं। उन्होंने कुछ समय के लिए अपने 12 वर्षीय बेटे को रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम क्योलारी में रहने वाले उसके फूफा के यहां छोड़ दिया था। वह पिछले कुछ समय से क्योलारी में अपने फूफा के यहां ही रह रहा था। बताया गया है कि शुक्रवार की दोपहर किसी बात पर फूफा ने उसे डांट दिया तो वह नाराज होकर घर छोड़कर भाग आया। जालौन आकर वह गुड़गांव में रह रहे अपने माता-पिता के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.