उरई, अक्टूबर 13 -- Orai News: कुसमिलिया। संवाददाता डकोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इदरीश मोहम्मद के कुशल निर्देशन में उपकेंद्र अटरिया, ओता, रूराआडू और जलालपुर में फाइलेरिया प्रभावित मरीजों को रुग्णता प्रबंधन और विकलांगता रोकथाम (एमएमडीपी) किट का वितरण किया गया। ​कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने फाइलेरिया से पीड़ित मरीजों को प्रभावित अंगों की सही तरीके से साफ-सफाई और देखभाल करने के बारे में विस्तार से समझाया। ​चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इदरीश मोहम्मद ने बताया कि फाइलेरिया से बचाव के लिए स्वच्छता और नियमित देखभाल बेहद जरूरी है। एएनएम पुष्पा कुमारी, चंद्र रेखा, रागिनी तथा एलएचवी सुधा वर्मा और उर्मिला राठौर का विशेष...