Orai News: फसलों में कीट या रोग लगने पर व्हाट्सऐप पर समाधान पाएं किसान
उरई, अक्टूबर 19 -- Orai News: उरई, संवाददाता। जनपद में रबी सीजन की बुआई शुरू हो चुकी है। ऐसे में फसलों को कीट पतंगों से बचाने के लिए विभाग किसानों को जागरूक करने में जुट गया है। साथ ही किसानों की सुविधा के लिए व्हाटसएप नंबर जारी किए गए हैं जहां पर किसान फसलों में लगने वाले कीट या रोग की फोटो भेजकर समाधान पा सकते हैं। इसके साथ ही सभी ब्लाक स्थित इकाइयों में पर्याप्त कृषि रक्षा रसायन उपलब्ध करा दिए गए हैं। फसलों में लगने वाले कीट पतंगों से हर साल फसलों में काफी नुकसान होता है इसको लेकर विभाग काफी सजग है। कृषि रक्षा रसायनों की आपूर्ति के लिए विकास खण्ड स्तर पर 09 कृषि रक्षा इकाईयों पर पर्याप्त मात्रा में कृषि रक्षा रसायन उपलब्ध करा दि गए हैं। जिनका वितरण कृषकों को किया जा रहा है। कृषि रक्षा रसायन 50 प्रतिशत् अनुदान पर, यांत्रिक प्रपंच एवं बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.