Orai News: फरियादी नहीं पहुंचे तो डीएम ने खुद परखा निस्तारण, पूर्व शिकायतकर्ता को फोन कर लिया फीडबैक
उरई, सितम्बर 26 -- Orai News: माधौगढ़। संवाददाता संपूर्ण थाना समाधान दिवस पर शनिवार को माधौगढ़ थाने में एक भी फरियादी शिकायत लेकर नहीं पहुंचा। इसके बावजूद जिलाधिकारी समीर ने शिकायतों की पड़ताल खुद संभाली और पूर्व में दर्ज शिकायतों के निस्तारण की जमीनी हकीकत परखी। डीएम ने पूर्व शिकायतकर्ता को फोन लगाकर समाधान की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि निस्तारण सिर्फ कागजों में नहीं, मौके पर दिखना चाहिए।शनिवार को थाना माधौगढ़ के सभागार में समाधान दिवस में जिलाधिकारी समीर व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जनशिकायत रजिस्टर की समीक्षा की। कोई नई शिकायत न मिलने पर डीएम ने पुरानी शिकायतों की फाइल खुलवाई। ग्राम हैदरपुरा निवासी शिवराज सिंह ने पिछले समाधान दिवस में जलभराव से पुलिया अवरुद्ध होने की शिकायत की थी, जिसका निस्तारण रजिस्टर में दर्ज था। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.