Orai News: प्राथमिक विद्यालय गिरथान में मां दुर्गा की झांकी सजा छात्राओं ने किया डांडिया
उरई, अक्टूबर 17 -- Orai News: उरई। संवाददाता विकासखंड डकोर के प्राथमिक विद्यालय गिरथान-1 में शारदीय नवरात्र पर्व पर मां दुर्गा की झांकी सजाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से परिचित कराना रहा। सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में अपनी विरासत के प्रति सम्मान और रुचि विकसित करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवरात्र पर्व की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता से जुड़े माहौल में बच्चों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुरेंद्र पाल फौजी, प्रधानाध्यापिका यशा राजपूत, सहायक अध्यापिका अर्पना निरंजन सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.