Orai News: प्राइवेट अस्पतालों ने 5-5 गांव लिए गोद, शिविर लगाकर बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड
उरई, अक्टूबर 3 -- Orai News: उरई। संवाददाता मुख्य कार्यपालक अधिकारी आयुष्मान भारत उत्तर प्रदेश के निर्देश और मुख्य चिकित्साधिकारी जालौन डॉ. हरिनंदन प्रसाद के आह्वान पर जनपद में आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों ने एक अनूठी पहल शुरू की है। निजी अस्पतालों ने अपने क्षेत्र के 5-5 गांव गोद लिए हैं, जहां शत-प्रतिशत अवशेष पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं।
शिविर का आयोजन शनिवार को डकोर ब्लॉक की बोहदपुरा ग्राम पंचायत में उर्मिला हॉस्पिटल द्वारा शिविर लगाकर 22 पात्र परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। ग्राम प्रधान के सहयोग से आयुष्मान मित्र दिव्यांशु तिवारी ने घर-घर जाकर योजना की जानकारी दी और जनपद के सूचीबद्ध सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों के बारे में बताया। वहीं कार्यक्रम प्रभारी डॉ. आशीष ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.