Orai News: प्रसूता की मौत में परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
उरई, नवम्बर 2 -- Orai News: कुठौंद। कुठौंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार रात प्रसव के बाद एक 22 वर्षीय विवाहिता की हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उसे उरई रेफर किया, लेकिन हायर सेंटर पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में समुचित उपचार न मिलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। मृतका की पहचान सरिता 22 वर्ष पत्नी विकास निवासी कुठौंद नगर के रूप में हुई है। उसकी शादी पिछले वर्ष ही हुई थी और मायका माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बिजदुआ गांव में है। परिजनों के मुताबिक रविवार रात सरकारी अस्पताल में प्रसव के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। आरोप है कि अस्पताल में तैनात डॉक्टर और स्टाफ ने समय पर जरूरी उपचार नहीं दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.