उरई, जुलाई 5 -- Orai News: उरई। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिनौरा निवासी 30 वर्षीय गर्भवती और उसके नवजात की प्रसव के दौरान मौत हो गई। घटना नगर के मुहल्ला उमरारखेड़ा की है जो जहां वो अपनी बुआ के घर आई हुई थी।परिजनों के अनुसार ग्राम बिनौरा शिवानी देवी 30 वर्ष पत्नी बृजकिशोर का प्रसव समय नजदीक था। इस कारण वह अपनी बुआ श्रीदेवी पत्नी के घर उमरारखेड़ा आई थी। रविवार सुबहन उसे अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। घर पर ही प्रसव हो गया। महिलाओं ने किसी तरह शिवानी और नवजात को संभालने का प्रयास किया, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी। बुआ श्रीदेवी ने बताया कि शनिवार रात वह शिवानी को अस्पताल लेकर गई थीं। यह भी पढ़ें- Banda News: प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ी, मौत वहां डॉक्टरों ने कहा कि अभी प्रसव में समय है। इसके बाद वे भोर में घर लौट आई थीं। घर प...