उरई, अगस्त 1 -- Orai News: उरई। संवाददाता जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला कृषि अधिकारी ने कालपी क्षेत्र के अंतर्गत खाद एवं बीज के दुकानदारों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ दुकानदारों के शटर डालकर भागने एवं जांच में अनियमितता मिलने पर आधा दर्जन दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए ।शनिवार को पूरे दिन कृषि अधिकारी गगनदीप सिंह ने कालपी क्षेत्र में खाद एवं बीज की दुकानों का निरीक्षण किया तथा कमिया मिलने पर छह खाद एवं बीज के दुकानदारों का लाइसेंस निलंबित किया गया। निरीक्षण में स्टॉक एवम बिक्री रजिस्टर तथा स्टॉक एवं रेट बोर्ड अपूर्ण रखने एवं पॉइंट ऑफ़ सेल मशीन में स्टॉक उपलब्ध होने परंतु भौतिक रूप से गोदाम पर उर्वरक कम पाए जाने पर, रियल टाइम एक्नॉलेजमेंट नहीं करने तथा जबरदस्ती जिंक, सल्फर, सूक्ष्म पोषक तत्त्व किसानों को वितरण करने पर ...