Orai News: प्रतिबंधित अवधि में शिकार, पुलिस की छापेमारी में 22 किलो मछली बरामद
उरई, जुलाई 12 -- Orai News: कुठौंद। संवाददाता मत्स्य प्रजनन संरक्षण हेतु लागू प्रतिबंधित अवधि के दौरान शनिवार को मत्स्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने तहसील कालपी के जीतमऊ-रायपुर क्षेत्र में छापेमारी कर लगभग 22 किलोग्राम अवैध मछली बरामद की। कार्रवाई सहायक निदेशक मत्स्य के नेतृत्व में की गई।रविवार को टीम ने ग्राम रायपुर-जीतमऊ मार्ग पर एक संदिग्ध वाहन को रोका। वाहन चालक महेंद्र सिंह, निवासी गोहली कला पुलिस को देखकर घबरा गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह विजुआपुर निवासी भानू प्रकाश के कार्यक्रम के लिए बर्फ ले जा रहा है। संदेह पर वाहन की गहन जांच की गई। अधिकांश बॉक्सों में बर्फ मिली जबकि दो बॉक्सों से करीब 22 किलो मछली बरामद हुई। वाहन को थाना सिरसा कलार लाया गया। भानू प्रकाश को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। बरामद मछली की मौके पर नीलामी कर दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.