Orai News: पेट्रोल पंप पर हंगामा कर सेल्समैन से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
उरई, सितम्बर 14 -- Orai News: जालौन, संवाददाता। पेट्रोल पंप पर पहुंचे व्यक्ति ने हंगामा कर वहां तैनात सेल्समैन के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। तमंचे से जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर तैनात छिरिया सलेमपुर निवासी सेल्समैन सौरभ कुमार दोहरे ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर करीब दो बजे गांव का ही शिवम जादौन पेट्रोल पंप पर आया और कम पेट्रोल डालने का आरोप लगाकर गाली-गलौज व हंगामा कर मारपीट करने लगा। उस समय पंप मालिक दीपेंद्र नगायच और उनके पिता अखिलेश नगायच भी मौजूद थे। पीड़ित ने बताया कि खुद को बचाने के लिए वह ऑफिस के अंदर चला ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.