उरई, अक्टूबर 25 -- Orai News: कालपी। संवाददाता पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को धार देने के लिए रामवाटिका में आयोजित पहली बैठक ही फ्लॉप हो गई। सभा में महज डेढ़ दर्जन लोग ही शामिल हुए। कुर्सियां खाली पड़ी रहने से आयोजकों को निराशा हाथ लगी।पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग काफी पुरानी है। पहले इसकी कमान झांसी के शंकर लाल मेहरोत्रा ने संभाली थी। बाद में नेतृत्व राजा बुंदेला के हाथ में आ गया। हालांकि यह शुरू में अराजनैतिक संगठन था, लेकिन बाद में राजा बुंदेला ने चुनाव लड़ा और संगठन विखंडित हो गया। चुनावों के समय राजा बुंदेला इस मांग को उठाते रहते हैं और कुछ माह पहले उन्होंने यात्रा भी निकाली थी। अब इस मांग के सहारे राजनीति की सीढ़ी चढ़ने के लिए झांसी के अंकित परिहार तथा मुकेश राजपूत ने पृथक बुंदेलखंड के लिए जन समर्थन हासिल करने की कोशिश शुरू...