Orai News: पूर्व मंत्री के भतीजे की मौत में पत्नी ने जताई हत्या की आशंका
उरई, जुलाई 2 -- Orai News: जालौन। संवाददाता पूर्व मंत्री व राज्यसभा सांसद श्रीराम पाल के भतीजे जयसिंह पाल का शव पिछले माह बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास बंगरा मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पीछे खेत में नीम के पेड़ के नीचे मिला था। मामले में अब मृतक की आठ माह की गर्भवती पत्नी स्नेहलता ने पति की षड्यंत्र के तहत हत्या का आरोप लगाते हुए सीओ अजय कुमार सिंह को शिकायती पत्र सौंपकर जांच व कार्रवाई की मांग की है।सोनई परवई निवासी स्नेहलता ने बताया कि 6 जून सुबह करीब 9 बजे सींगपुरा निवासी एक व्यक्ति ने फोन कर पति को बुलाया था। दोपहर तक न लौटने पर तलाश की गई। 7 जून को कोतवाली में सूचना दी गई। उसी दिन जयसिंह का शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम हो चुका है, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता का आरोप है कि सुनियोजित हत्या को आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। ससुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.