उरई, सितम्बर 25 -- Orai News: उरई। संवाददाता पूरे दिन हुई रिमझिम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। शुक्रवार तड़के शुरू हुआ बूंदाबांदी का दौर देर शाम तक रुक-रुक कर जारी रहा। कई दिन की उमस भरी गर्मी के बाद लोगों ने ठंडक भरी राहत की सांस ली। तापमान में गिरावट से सुबह-शाम ठंडक का एहसास रहा। वहीं दिनभर भीगते मौसम ने स्कूली बच्चों, राहगीरों और नौकरीपेशा लोगों की दिक्कतें बढ़ा दीं। चौराहों पर वाहन न मिलने से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक-दो दिन तक इसी तरह हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। यह भी पढ़ें- Orai News: रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना, राहगीरों और स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी यह भी पढ़ें- UP Weather 25 September: यूपी में बादल बरसने से गिरा पारा, आज भी बारिश का येलो अलर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...