उरई, अक्टूबर 13 -- Orai News: उरई। संवाददाता जनपद की पुलिस लाइन उरई में महिला सुरक्षा व सम्मान को लेकर एक भव्य जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर दिया गया।कार्यक्रम में जनपद स्तर पर बहादुरी का कार्य करने वाली महिलाओं, प्रतिष्ठित महिला खिलाड़ियों, स्कूल-कॉलेज की टॉपर छात्राओं, उत्कृष्ट कार्य करने वाली डॉक्टर, नर्स, महिला शिक्षकों और एनजीओ में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं व बालिकाओं को आमंत्रित कर प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर महिलाओं व बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। यह भी पढ़ें- Orai News: मिशन शक्ति फेज-6.0 का भव्य आगाज, एसपी ने रैली ...