उरई, अक्टूबर 28 -- Orai News: उरई। संवाददाता आटा थाना क्षेत्र में नून नदी की पुलिया पर बीती 8 नवंबर 2023 को हुई पुलिस मुठभेड़ में मंदिरों से घंटे चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को अपर जिला जज प्रथम सतीश चंद्र द्विवेदी की कोर्ट ने दोषी करार देते हुए तीन-तीन साल के कारावास और एक-एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले में घायल एक आरोपी छविनाथ उर्फ छक्की की विचारण के दौरान मौत हो चुकी है।तत्कालीन आटा थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह टीम के साथ ग्राम भदरेखी के पास चेकिंग कर रहे थे, तभी एसओजी और सर्विलांस टीम भी पहुंच गई। मुखबिर से मंदिरों से घंटे चोरी कर बेचने की सूचना पर पुलिस ने दो बाइकों को रोकने का प्रयास किया। पीछा करने पर एक बाइक गिर गई और सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में छविनाथ उर्फ छक्की के पैर में गोली लगी थी और द...