Orai News: पुलिस ने संदिग्ध युवक गिरफ्तार
उरई, अगस्त 11 -- Orai News: जालौन। किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े युवक को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली में तैनात एसआई अमर सिंह को सूचना मिली कि हरकौती मोड़ के पास एक संदिग्ध युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां संदिग्ध युवक को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.