Orai News: पुलिस ने वांछित को पकड़ा
उरई, जुलाई 24 -- Orai News: जालौन। संवाददाता घर में घुसकर मालपीट करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा निवासी विष्णु सिंह कोतवाली में वर्ष 2015 में दर्ज घर में घुसकर मारपीट किए जाने के मामले में न्यायालय द्वारा वांछित चल रहा था। न्यायालय में लगातार पेश न होने के चलते उसके खिलाफ गैर जमानती वारंटी जारी किया गया था। शुक्रवार की सुबह छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी आलोक पाल को सूचना मिली कि वारंटी अपने गांव आया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वारंटी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: वारंटी को किया गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.