Orai News: पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार
उरई, अगस्त 20 -- Orai News: कुठौंद। संवाददाता कुठौंद थाना पुलिस ने 19 अगस्त की रात नबासी मोड़ के पास संदिग्ध गतिविधि के दौरान एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ग्राम नबासी निवासी मिथुन कठेरिया के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कुठौंद सहित अन्य थानों में चोरी, लूट, डकैती, मारपीट और आर्म्स एक्ट के 11 मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक हर्षवर्धन त्रिपाठी, कांस्टेबिल प्रवीणराज शर्मा व शरद यादव शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: शातिर चोर की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.