उरई, अक्टूबर 26 -- Orai News: सिरसाकलार। थाना क्षेत्र के नयामतपुर पुलिस चौकी ने मुखबिर की सूचना पर जरारा गांव में कार्रवाई की है। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामजीवन वर्मा टीम और कोबरा मोबाइल के साथ गश्त पर थे, तभी सूचना मिली कि सार्वजनिक कुएं के पास कुछ लोग ताश पर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनील चतुर्वेदी, संदीप चतुर्वेदी निवासी जरारा और जितेन्द्र निवासी बमौरा थाना चुर्खी के रूप में हुई है। पुलिस ने फड़ से 4600 रुपये, जामा तलाशी से 730 रुपये कुल 5330 रुपये, 52 ताश के पत्ते और एक अधजली मोमबत्ती बरामद की है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ 13 जी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...