उरई, जुलाई 13 -- Orai News: सिरसाकलार,संवाददाता। थाना सिरसाकलार पुलिस ने डायल-112 पर मिली सूचना के बाद एक माह से लापता इटावा के मानसिक रूप से कमजोर युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। जिससे लापता चल रहे युवक के परिजनों को राहत मिली। पुलिस के अनुसार कॉलर द्वारा डायल-112 पर सूचना दी गई कि एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति उनके खेत पर आया है। सूचना मिलते ही थाना सिरसाकलार पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को सकुशल थाने लाई। पूछताछ में उसने अपना नाम गौरव यादव पुत्र अंगद सिंह, निवासी ग्राम हीरापुरा, थाना बेंदपुर, जनपद इटावा बताया। परिजनों से संपर्क कर पहचान कराई गई तो उन्होंने बताया कि गौरव करीब 01 माह पूर्व घर से बिना बताए चला गया था। यह भी पढ़ें- पुलिस ने इटावा से गुमशुदा मानसिक रूप से कमजोर युवक को परिजनों से मिलाया परिजन रिश्तेदारी और...