उरई, जुलाई 31 -- Orai News: उरई। संवाददाता जनपद में यातायात व्यवस्था को सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन ने गुरुवार को यातायात पुलिस को दो नई इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलें प्रदान की। एसपी ने हरी झंडी दिखाकर इन बाइकों को क्षेत्र में रवाना किया। इस दौरान अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी रहे।ये इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलें हंटर मॉडल की हैं और आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस हैं। बाइकों में ओवर स्पीड वाहनों का पता लगाने के लिए स्पीड लेजर गन, ई-चालान कैमरा, मल्टी टोन सायरन, पीए सिस्टम, फ्लैशर/वार्निंग लाइट तथा अन्य आवश्यक उपकरण लगाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि इन सुविधाओं के माध्यम से अब यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर त्वरित निगरानी रखी जा सकेगी। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: ओवरस्पीड वाहनों को ...