Orai News: पुलिस की सतर्कता से युवक की जान बची, यमुना पुल से कूदने से रोका
उरई, अगस्त 12 -- Orai News: कुठौंद। संवाददाता शंकरपुर चौकी पुलिस की तत्परता से एक युवक की जान बच गई। 11 अगस्त की रात सनगढ़ बैरियर औरैया बॉर्डर पर ड्यूटी चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से उतरकर यमुना पुल पर खड़ा है और नदी में कूदने की कोशिश कर रहा है।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शंकरपुर उपनिरीक्षक रामवीर सिंह मय हमराह कांस्टेबल अमित कटियार तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने समय रहते युवक को नदी में छलांग लगाने से पहले पकड़ लिया। पूछताछ पर युवक ने अपना नाम सुखदेव 19 वर्ष पुत्र ध्यान सिंह निवासी शाला मंदिर, औरैया बताया। युवक ने बताया कि घर में पारिवारिक कलह के चलते वह परेशान था और आत्महत्या करने के इरादे से यमुना नदी में कूदना चाहता था। पुलिस ने युवक को उसकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ तत्काल देवकली थाने के सुपुर्द किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.