उरई, नवम्बर 14 -- Orai News: उरई। संवाददाता पुलिस अब खुद पर भी उतनी ही सख्त होगी, जितनी आम जनता पर होती है। हेलमेट न लगाने और सीट बेल्ट न बांधने वाले पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। अब ड्यूटी हो या निजी यात्रा, वाहन चलाते समय हर पुलिसकर्मी को ट्रैफिक नियमों का शत-प्रतिशत पालन करना होगा। इसके लिए जिले में हर शनिवार, रविवार और सोमवार को लगातार विशेष अभियान चलाया जाएगा।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संज्ञान में आया है कि कुछ पुलिसकर्मी दो पहिया वाहन पर हेलमेट नहीं लगाते और चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करते। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: वाहन चलाएं तो करें जान लें नियम : 1543 चालान इससे आम जनमानस में पुलिस विभाग की छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इस व...