उरई, सितम्बर 1 -- Orai News: आटा। संवाददाता आटा थाना क्षेत्र के ग्राम चमारी में पुलिया निर्माण पर टिप्पणी को लेकर विवाद हो गया। गांव निवासी मंगला पत्नी मनोज कुमार ने प्रधान व परिजनों पर घर आकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि 31 अगस्त की शाम उसके पति मनोज ने पुलिया सही न बनने की बात चाचा से कही थी। नाराज होकर प्रधान अपने भाई व भतीजों के साथ लाठी-डंडे लेकर घर पहुंचे और जातिसूचक गालियां देते हुए धमकी दी। महिला ने वीडियो साक्ष्य होने का दावा किया है। साथ ही प्रधान पर आवास दिलाने के नाम पर एक साल पहले 18 हजार रुपये लेने और आवास न देने का भी आरोप लगाया। महिला ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...