Orai News: पुरानी मशीनों से बिजली व्यवस्था बेहाल, जालौन-लोना उपकेंद्र जल्द चालू कराने की मांग
उरई, अगस्त 13 -- Orai News: जालौन। संवाददाता नगर की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर के कुछ समाजसेवियों ने जालौन टाउन विद्युत उपकेंद्र की करीब 20 वर्ष पुरानी मशीनों को बदलने तथा जालौन-लोना निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र को जल्द चालू कराने की मांग की है। समाजसेवियों ने इस संबंध में विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता को जनहित प्रार्थना-पत्र देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।समाजसेवियों का कहना है कि जालौन टाउन विद्युत उपकेंद्र पर लगी मशीनें काफी पुरानी हो चुकी हैं। आए दिन तकनीकी खराबी के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होती है और खराबी दूर करने में कई घंटे लग जाते हैं। भीषण गर्मी में लंबे समय तक बिजली गुल रहने से आम नागरिकों, बच्चों, बुजुर्गों, व्यापारियों और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि विद्युत उपकेंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.