उरई, अगस्त 8 -- Orai News: जालौन। संवाददाता ग्राम सहाव के ग्रामीणों ने गांव में स्थित पुरातन सार्वजनिक कुएं की जगह पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी जालौन को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में वर्षों पुराना पक्का कुआं स्थित है, जो वाटर लेवल नीचे चले जाने के कारण कुछ समय से सूखा पड़ा है। देखरेख व मरम्मत के अभाव का फायदा उठाकर गांव के ही रमेश और राजपाल ने कुएं के अवशेष निर्माण को मिट्टी आदि से भरकर वहां पशु बांधने के लिए खूंटे लगा दिए हैं। आरोप है कि सार्वजनिक कुएं की भूमि का अतिक्रमण कर उसका निजी उपयोग किया जा रहा है।

आवागमन में परेशानी ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने आम इंटरलॉकिंग रास्ते पर भी खूंटे लगाकर मवेशी बांधने शुरू कर दिए...