Orai News: पुत्र पर ही जेवरात और गेहूं चोरी का आरोप, पीड़ित मां ने लगाई एसपी से गुहार
उरई, सितम्बर 15 -- Orai News: जालौन। संवाददाता ग्राम खनुआ निवासी एक वृद्ध महिला ने अपने ही पुत्र तथा उसके एक साथी पर घर के ताले तोड़कर करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व गेहूं चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।पीड़िता सियारानी पत्नी नन्दराम निवासी ग्राम खनुआ के अनुसार वह 27 अगस्त को अपने मायके कालपी गई थी। 7 सितंबर की शाम करीब पांच बजे जब वह घर वापस लौटी तो मकान के अंदर के ताले टूटे मिले। कमरों के सेंटर लॉक भी टूटे हुए थे। पीड़िता के अनुसार उसका पुत्र भी घर से गायब था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि घर में रखे करीब तीन लाख कीमत के जेवरात, जिनमें ओम, गुरिया, सोने की चूड़ियां, चांदी के टोक्स, सोने की वाली तथा चांदी की बिछिया शामिल हैं, और करीब एक कुंतल गेहूं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.