उरई, नवम्बर 5 -- Orai News: उरई। कालपी बारसंघ हत्याकांड का भले ही खुलासा हो गया हो, पर अधिवक्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है। डिस्ट्रिक्ट जालौन बार एसोसिएशन के लोगों ने कलक्टे्रट में डीएम को ज्ञापन देकर पीड़ित परिवार के लिए सुरक्षा के साथ ही आरोपियों के विरुद्ध रासुका व गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के साथ कुर्की कराए जाने की मांग की। जालौन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषि पटेल, महासचिव साधना त्रिपाठी के साथ युवा अधिवक्ता अंशुमान दीक्षित, धर्मेंद्र सिंह, मोतीलाल, इंद्रजीत सिंह, रामप्रकाश, इरशाद मंसूरी, राज बहादुर सिंह, अनिल, अनुरोध कुमार, ब्रजबिहारी गुप्ता, ऋषि मिश्रा, अनिल अनुरागी, मुकेश आदि वकीलों ने कलक्टे्रट में सीएम को संबोधित छह सूत्री मांग पत्र डीएम को दिया। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: कालपी बार अध्यक्ष की हत्या के विरोध में अधिकवक्त...