उरई, अक्टूबर 22 -- Orai News: कालपी। संवाददाता पौराणिक एवं धार्मिक नगरी कालपी में पाशांकुशा एकादशी के अवसर पर नगर के पीतांबर घाट (पीलाघाट) पर मां यमुना का पूजन व आरती का भव्य आयोजन किया गया। यह पूजन मां वनखण्डी देवी शक्तिपीठ के महंत जमुनादास महाराज की मौजूदगी में क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी द्वारा किया गया।गुरुवार देर शाम को पीतांबर घाट पर बिठूर से आए आचार्य कालीचरण ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधायक विनोद चतुर्वेदी से यमुना पूजन कराया। इसके बाद मां यमुना की दिव्य आरती की गई। इस अवसर पर विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि यमुना के इस घाट के अलावा नगर के अन्य घाटों का जीर्णोद्धार कराना उनकी प्राथमिकता में है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि कालपी में ऐसी दिव्य आरती आयोजित होती है। कार्यक्रम के दौरान श्याम पैलेस सांस्कृतिक मंडल द्वारा के...