Orai News: पीडी ने देखी निर्माणाधीन सीएम आवासों की प्रगति, तेजी से काम कराने का दिया अल्टीमेटम
उरई, सितम्बर 30 -- Orai News: उरई, संवाददाता। कुसमिलिया में हुए अग्निकांड में करीब दर्जन भर लोग प्रभावित हुए लोगों को जल्दी ही पक्के मकान मुहैया कराए जाएंगे। इन सभी पीड़ितों को मुख्यमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं और सभी को पहली किस्त की धनराशि जारी कर दी गइ है। बुधवार को परियोजना निदेशक ने निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण काम की प्रगति एवं गुणवत्ता देखी। सभी लाभार्थियों को निर्देश दिए कि आवंटित धनराशि के सापेक्ष तेजी से काम पूर्ण कराएं जिससे अगली किस्त का पैसा जारी की जा सके। डकोर ब्लाक के ग्राम कुसमिलिया में अग्निकांड में करीब दर्जन भर मकान इसकी चपेट में आ गए थे और गरीबों की गृहस्थी का सामान भी जलकर खाक हो गया था। इस पर प्रशासन द्वारा गांव की निवासी किशोरी, रीता, पवन कुमार, सुदामा, मुन्नी देवी, हरकुंवर देवी, राजकुमार, पुष्पा, हेमलता, उर्मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.