Orai News: पीड़ित परिवारों को बांटी आपदा राहत से िमली चार-चार लाख की चेकें
उरई, सितम्बर 3 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोंच तहसील क्षेत्र में हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को आपदा राहत राशि के चेक वितरित किए गए। नगर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में विधायक मूलचंद्र निरंजन, एडीएम अभिनव कुमार और तहसीलदार की मौजूदगी में पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि के चेक सौंपे गए।
पीड़ित परिवारों की सहायता तहसील कोंच के ग्राम करियावली निवासी फूल सिंह पुत्र नन्नाई, उम्र करीब 55 वर्ष और उनके सगे भाई रामलखन, उम्र करीब 60 वर्ष, खेत पर बने कुएं पर काम कर रहे थे। इसी दौरान दोनों भाई कुएं में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई थी। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया था। प्रशासन की ओर से फूल सिंह के पुत्र चंद्रशेखर तथा रामलखन के पुत्र जबर सिंह और धर्मेंद्र को नियमानुसार आपदा राहत राशि प्रदान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.