Orai News: पीड़ित का ही कर दिया शांति भंग में चालान, एसपी से शिकायत
उरई, सितम्बर 1 -- Orai News: सिरसाकलार। संवाददाता सिरसाकलार थाना क्षेत्र के न्यामतपुर चौकी क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सरैनी गांव के एक पीड़ित किसान ने एसपी से शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है।पीड़ित इंदल सिंह का आरोप है कि वह अपने खेत से बाइक पर चारा लादकर घर लौट रहा था, तभी गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसे घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। हमले में उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि दबंगों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। जान बचाकर जब पीड़ित पुलिस चौकी पहुंचा और तहरीर दी तो पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उल्टा पीड़ित और उसके बेटे का ही धारा 151 के तहत शांति भंग में चालान कर दिया। कालपी से जमानत पर छूटने के बाद सिर पर पट्टी बांधे पीड़ित न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.