Orai News: पीटीओ ने चलाया चेकिंग अभियान, एक बस समेत आधा दर्जन वाहनों के चालान
उरई, अगस्त 7 -- Orai News: जालौन। संवाददाता बरसात के मौसम में सड़क सुरक्षा को लेकर गुरुवार को यात्री कर अधिकारी आनंद राय ने अपनी टीम के साथ कोतवाली के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान सार्वजनिक परिवहन वाहनों की फिटनेस, आवश्यक अभिलेखों और सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई। कार्रवाई के दौरान फिटनेस प्रमाणपत्र के बिना संचालित हो रही एक बस और पांच अन्य वाहनों का चालान कर उन्हें कोतवाली में खड़ा कराया गया।चेकिंग अभियान के दौरान अधिकारियों ने बस, ऑटो रिक्शा और अन्य व्यावसायिक वाहनों को रोककर उनकी फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। जिन वाहनों के दस्तावेज पूर्ण पाए गए, उन्हें आवश्यक हिदायत देकर रवाना कर दिया गया, जबकि नियमों का उल्लंघन कर चल रही एक बस और पांच अन्य व्यवसायिक वाहनों का चलान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.