Orai News: पीएम श्री विद्यालय छिरिया में मेडिकल असेसमेंट कैंप 52 दिव्यांग बच्चों का हुआ पंजीकरण
उरई, अक्टूबर 22 -- Orai News: उरई। संवाददाता राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार गुरुवार को पीएम श्री विद्यालय छिरिया सलेमपुर विकासखंड जालौन में दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। यहां जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने 52 बच्चों का परीक्षण करने के बाद 26 बच्चों की प्रमाण पत्र के लिए संस्तुति की।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी के निर्देशन और जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शिव दीन चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस कैंप में जनपद के 6 से 18 आयु वर्ग के समस्त दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया गया। कैंप में कुल 52 दिव्यांग बच्चों का पंजीकरण कराया गया। डॉक्टरों की टीम में ऑर्थो सर्जन डॉ राम द्विवेदी, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ अर्चना विश्वास और मेडिकल कॉलेज के नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ प्रवीण सचान शामिल रहे। टीम ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.