उरई, सितम्बर 28 -- Orai News: उरई। संवाददाता लगातार मिल रही शिकायतों के चलते एसडीएम सदर उत्तम कुमार तिवारी ने डूडा कार्यालय में छापेमारी की। इस दौरान अभिलेखों को चेक करते हुए पीएम आवास योजना के बारे में जानकारी ली। साथ ही आवेदकों से संवाद करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर हाल में पात्रों को योजना का लाभ मिलें। एसडीएम ने बताया कि एट नगर पंचायत मेंआवासों की जांच धीमी मिली। इस पर ईओ को पत्र जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।उरई ईओ को भी जल्द से जल्द जांच कर फार्म विभाग को भेजे जाने को कहा गया है। सोमवार दोपहर बाद उपजिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी विकास भवन स्थित डूडा कार्यालय पहुंच गए। यहां पर उन्होंने कार्यालय की स्थिति का जायजा लेने के साथ ही आम जनता से जुड़ी योंजनाओं को परखा। खासकर प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में पूछा। योजन...