उरई, अक्टूबर 23 -- Orai News: उरई। संवाददाता प्रारंभिक अर्हता परीक्षा की तैयारी में जिला प्रशासन के साथ माध्यमिक शिक्षा विभाग तेजी से जुट गया है। नकल विहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- Hapur News: डीएम-एसपी ने पीईटी परीक्षा को लेकर केंद्रों का किया निरीक्षणपीईटी परीक्षा की तैयारियां पूरी जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने बताया कि जनपद में पीईटी परीक्षा के लिए 12 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित होगी। परीक्षा में कुल 29,952 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा की प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस...