उरई, जुलाई 9 -- Orai News: जालौन। संवाददाता स्लीपर बस में किराए को लेकर कंडक्टर के साथ शराब के नशे में हाथपाई करने और पीआरवी पर लूट की झूठी सूचना देने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम खिटौली निवासी विष्णु कुमार स्लीपर बस से इटावा की ओर से जालौन आ रहा था। बस में किराए को को लेकर शराब के नशे में उसका कंडक्टर के साथ विवाद हो गया। जिस पर उसने पीआरवी पर बस में उसके साथ लूट होने और उसके रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए शिकायत कर दी। लूट की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने जब बस को रूकवाकर मामले की जांच की तो मामला झूठा पाया गया और किराए को लेकर विवाद का मामला सामने आया। यह भी पढ़ें- मुकदमे से नाम हटाने के लिए दरोगा ने मांगे डेढ़ लाख, वीडियो वायरल जिसके बाद पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने वाले विष्णु कुमा...